फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौना सिडकुल सड़क निर्माण को स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष

विज्ञापन
सितारगंज में विधायक सौरभ बहुगुणा का स्वागत कर आभार जताते लोग। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। हादसों का सबब बनी सिसौना-सिडकुल सड़क निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने 4.90 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति देकर शासनादेश भी जारी कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, उद्योगपति खुर्शीद आलम और सिसौना के लोगों ने विधायक सौरभ बहुगुणा का स्वागत किया और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। वहां पर पलविंदर सिंह औलख, महिला आयोग की पूर्व सदस्य जया जोशी, देवभूमि व्यापार मंडल सिसौना के अध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट, प्रधान कुलदीप कंबोज, मुकेश सनवाल, किशन चंद्र कंबोज, उदय सिंह राणा, राजू नगदली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें