फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में नायब नाजिर समेत में दो की मौत, चार घायल

Sun, 20 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तहसील जसपुर के नायब नाजिर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार सरकारी अस्पताल में लाया गया। मृतकाें के घरों में कोहराम मचा हुआ है। नायब नाजिर एक साल पहले ही जसपुर तहसील में तैनात हुए थे।   


तहसील जसपुर में नायब नाजिर के पद पर तैनात हेमचन्द्र शर्मा (55) ई-डिस्ट्रिक्ट प्रभारी विंदेश सक्सेना के साथ शनिवार को तहसील का काम निपटाकर अपने घर काशीपुर लौट रहे थे। बाइक विंदेश चला रहा था। बताते हैं कि ग्राम भवानीपुर के पास सामने से आते ही  किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेमचन्द्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विंदेश घायल हो गये। राहगीरों ने विंदेश को उठाकर थाना कुंडा पहुंचाया।
विज्ञापन



दूसरी तरफ ग्राम अंगदपुर निवासी राजेन्द्र सिंह (40) पुत्र गन्नू सिंह अपनी पत्नी बरखा के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी पुत्री प्राची को दवा दिलाने पास के गांव रायपुर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आये बाइक सवार रामनाथ पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंगदपुर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में चारों घायल हो गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ईएमओ एके सैनी ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। रामनाथ को काशीपुर रेफर कर दिया। बरखा एवं प्राची को अस्पताल में भर्ती कर लिया। राजेंद्र सिंह फोटोग्राफरी का काम करता था। उपनिरीक्षक जीआर गोला ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है। दोनों हादसों में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं राजेंद्र की मौत पर फोटोग्राफर  एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राम अरोरा ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें