फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार पर झोंका फायर

Thu, 16 Jul 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो सवार लोगों ने रंगदारी के लिए एक पेपर मिल के ठेकेदार और उसके तहेरे भाई को बीच रास्ते में घेर लिया। विरोध करने पर लोगों ने ठेकेदार पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली कार सवारों को नहीं लगी और वाहन के शीशे तोड़ते हुए बाहर निकल गई।
विज्ञापन


आरोपियों ने कार क्षतिग्रस्त कर पीड़ितों को बंदूक की बटों से पीट दिया। मरा समझ कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बलवा समेत विभिन्न धाराओं में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
गुरमुख सिंह निवासी कुंडा ने पुलिस को दी तहरीर के अनुसार वह मुरादाबाद रोड स्थित श्री श्याम पल्प एंड बोर्ड पेपर मिल में रॉ मैटीरियल का ठेकेदार है। बताया कि मंगलवार देर रात फैक्ट्री से कार यूके 06,7613 से अपने घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन


 उसके साथ तेहरा भाई मलकीत सिंह भी था। आरोप है कि टेंपलटन स्कूल के पास पहुंचते ही थे कि दो बोलेरो और बाइक पर 24 से अधिक लोगों ने उन्हें बीच राह पर घेर लिया। हथियारबंद लोगों ने गुरमुख पर फायर झोंके। कार क्षतिग्रस्त कर पीड़ितों को बाहर निकाला गया।

लात घूंसे मारने के बाद आरोपियों ने बंदूक की बटों से सिर पर वार कर दोनों को लहूलुहान कर फरार हो गए। पीड़ित पूरी रात अधमरी हालत में सड़क के किनारे पड़े रहे। वहीं बुधवार की सुबह लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरमुख और उसका तहरा भाई मलकीत को सरकारी अस्पताल पहुंचा।

 सूर्या चौकी इंचार्ज नासिर हुसैन ने बताया कि घायल गुरमुख की तहरीर पर बिरसा सिंह निवासी गंगापुर बसई, अमृतपाल सिंह, मनजीत सिंह उर्फ मीता निवासी रायपुर जसपुर, गुरदीप सिंह उर्फ गोल्डी निवासी शिवराजपुर पट्टी, हरदेव सिंह निवासी बेरिया बाजपुर, भगवान सिंह खालसा निवासी गंगापुर कुंडा और कमलजीत सिंह मल्होत्रा निवासी फार्म सरबरखेड़ा के खिलाफ धारा 147,148, 149, 323, 341, 342, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें