फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू सुसाइड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया

Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
। युवा व्यापारी रिंकू अग्रवाल सुसाइड के मामले में छानबीन कर रही पुलिस ने उसके पिता की तहरीर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 
बता दें कि बीती 7 जनवरी को शहर के युवा व्यापारी आदर्श कालोनी निवासी रिंकू अग्रवाल पुत्र भूपेंद्र अग्रवाल ने अपने घर पर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने शहर के ही राजेश दूबे और जाहिद पर धमकाने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। मृतक के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि अटरिया मोड़ निवासी जाहिद कुछ देर पहले अपने घर पर आया है। सूचना पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी विनोद फर्त्याल ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ में जाहिद ने बताया कि दो माह पहले ई-रिक्शा चलाने वाला उसका एक दोस्त रामपुर अपने घर से भागकर रुद्रपुर पहुंची एक महिला को उसके पास लेकर आया था और उससे महिला को कमरा किराये पर दिलाने की बात कही थी। इसके बाद जाहिद महिला को राजेश दूबे के ट्रांजिट कैंप स्थित घर पर ले गया लेकिन महिला को वहां कमरा पसंद नहीं आया। इसके बाद राजेश ने मृतक रिंकू के साथ मिलकर काशीपुर रोड स्थित सामिया लेक सिटी में महिला को कमरा दिलाया। जाहिद के अनुसार इस दौरान मृतक और राजेश का महिला के घर आना जाना लगा रहा और दोनों महिला के खर्चों को भी वहन करते थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से फरार चल रहे राजेश के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू सुसाइड मामले के तार लालकुआं थाने में पंजीकृत एक दुष्कर्म के मामले से भी जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार रिंकू द्वारा सुसाइड करने के मामले से 4-5 दिन पहले आरोपी राजेश ने रुद्रपुर के एक व्यक्ति और उसके भाई के खिलाफ लालकुआं थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस को अंदेशा है कि लालकुआं थाने में दर्ज मामला रिंकू सुसाइड में शामिल रामपुर की महिला से जुड़ा हो सकता है। पुलिस इस बात का भी अंदेशा जता रही है कि हो सकता है कि आरोपी राजेश महिला का सहारा लेकर लोगों से रंगदारी वसूल करता हो। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने के साथ ही महिला की भी तलाश में जुटी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें