फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटनी ईजू ऊंचा डाना में...

Sun, 15 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
उत्तरायणी कौतिक में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शैल सांस्कृतिक समिति द्वारा गांधी पार्क में आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि एसएसपी सेंथिल अबुदई और एडीएम प्रताप सिंह शाह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कौतिक का शुभांरभ किया। स्थानीय स्कूली बच्चों के साथ ही बाहर से आए सांस्कृतिक दलों ने कौतिक के मंच पर कुमाऊंनी संस्कृति के रंग बिखेर कर लोगों के दिलों में बसे कुमाऊंनी प्रेम को जीवंत कर दिया। 
 बागेश्वर से आए किशन सिंह दानू के रंगीला ग्रुप ने मंच पर आकर कुमाऊंनी गीत गांऊली लसक कमर छटका छाड़ा की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही उनकी टीम द्वारा घास काटनी ईजू ऊंचा डाना में, पधानी लाली तीलै धारो... बोलों के साथ ही छपेली और घटोरी नृत्य की भी प्रस्तुति दी। स्थानीय स्कूलों में गुरुनानक बालिका इंटर कालेज, विज्डम पब्लिक स्कूल, न्यूवुड लैंड ट्रांजिट कैंप, संगीत एकेडमी देवरिया के बच्चों के साथ ही युवती मंगल दल दानपुर, निष्ठा सेवा संस्थान फौजी मटकोटा के कलाकारों ने भी एक के बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अध्यक्षता डा. पी चंद्रा और संचालन हेमंत बिष्ट, हरीश दनाई ने किया। इस अवसर पर शैल समिति अध्यक्ष भरत लाल साह, महामंत्री दिवाकर पांडे, जेसीज पब्लिक स्कूल के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर, दिनेश चंद्र भट्ट, गोपाल पटवाल, नरेंद्र रावत, मुकुंद भंडारी, नीलांबर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शैल सांस्कृतिक समिति द्वारा गांधी मैदान में आयोजित उत्तरायणी मेले में जहां सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं, वहीं कर्णप्रयाग से पहुंचे दिव्यांग सुरेंद्र कोहली उर्फ कमांडर ने भी अपने ढोलक की थाप पर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। दोनों पैरों से लाचार कमांडर ने बताया कि वह 1995 से ढोलक, तबला और हारमोनियम बजा रहे हैं और संगीत के लिए अपनी लगन के चलते ही कर्णप्रयाग में अपने घर पर गरीब बच्चों को संगीत की शिक्षा भी देते हैं। इसके साथ ही कमांडर को गाने में भी महारथ हासिल है। पहाड़ी एलबम धिया नदुला मां में भी उन्हें गाने का मौका मिला। 

गांधी पार्क में आयोजित उत्तरायणी मेले में लगी दुकानों से जहां लोग अपने घरों को मुनस्यारी का राजमा और अल्मोड़ा की भट्ट की दाल खरीद कर ले गए। वहीं मडुवे के बिस्कुट और मक्के की नमकीन भी लोगों की पहली पसंद बनी। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के स्टॉल पर लोगों को निशुल्क कानूनी पुस्तकों का वितरण भी किया गया। 
विज्ञापन

-----------

गांधी पार्क में आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक में बच्चों और महिलाओं के साथ ही बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। मूल रुप से अल्मोड़ा की रहने वाली 90 वर्षीय आमा लक्ष्मी देवी भी कौतिक में पहुंची और कौतिक के समापन तक पहाड़ी गीतों और नृत्य का आनंद लिया। सिंह कालोनी से पहुंचे बुजुर्ग एलडी भट्ट ने भी कार्यक्रम की सराहना की। 
..................................................
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें