फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई- रिक्शा चालकों ने आम आदमी पार्टी से लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
काशीपुर में आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे ई-रिक्शा चालक। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। ई रिक्शा चालकों ने शहर में ई-रिक्शा का रूट निर्धारित करने में शिथिलता बरतने और लाइसेंस बनाने के नाम पर अवैध वसूली रोकने की मांग की है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को कई चालकों ने आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय पहुंचकर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली से मदद मांगी।
विज्ञापन

बुधवार से पुलिस और परिवहन विभाग कैंप लगाकर ई- रिक्शा का पंजीकरण कर रहा है। कुछ चालकों ने आरोप लगाया कि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और यह बनाने के एवज में उनसे सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। आप नेता बाली ने उन्हें डीएल बनाने में मदद की घोषणा की है। रिक्शा चालकों ने कहा कि लाइसेंस बनने तक उनके चालान न काटे जाएं। इस मौके पर कई चालकों ने पार्टी की सदस्यता भी ली। वहां पर मो. इमरान, मो. फुरकान, मो. साहिल अंसारी, दीपू, प्रदीप, विक्की, साहिल, राकेश आदि थे। वहीं, सीओ एपी कोंडे ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों का डेटा तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में रूट निर्धारण किया जाएगा। दूसरे चरण में सम-विषम प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। दोनों में जो व्यवस्था ठीक चलेगी उसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें