फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋचा फैक्ट्री कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू

Fri, 20 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में फैक्ट्री गेट के पास धरने पर बैठे श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऋचा फैक्ट्री के श्रमिकों ने ऋचा श्रमिक संगठन के आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। श्रमिक संगठन ने निकाले गए छह श्रमिकों की बहाली तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ऋचा श्रमिक संगठन ने प्रबंधकों द्वारा हटाए गए छह श्रमिक बलदेव सिंह, योगेश पांडे, अरुण यादव, अनीस सैफी, अमित कुमार, संदीप राणा को बहाल करने की मांग को लेकर रामनगर मार्ग स्थित ऋचा फैक्ट्री के गेट से प्रतापपुर तक जुलूस निकाला फिर गुरुद्वारे के सामने धरना दिया। 

श्रमिक संगठन का एसडीएम कार्यालय पर क्रमिक अनशन चला आ रहा था। शुक्रवार को 148वें दिन श्रमिकों ने क्रमिक अनशन स्थगित कर प्रबंधकों व प्रशासन द्वारा श्रमिक हित में काम न करने के विरोध मेें फैक्ट्री में कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर संगठन के महामंत्री योगेश पांडे ने कहा कि प्रशासन और कारखाना प्रबंधक हमें हड़ताल के लिए मजबूर कर रहा है। सहायक श्रमायुक्त रुद्रपुर ने प्रबंधकों के साथ 16 मई और 19 मई को रुद्रपुर में बैठक बुलाई थी। 
विज्ञापन


जिसमें कारखाना प्रबंधक की ओर से कोई नहीं गया। श्रमिक संगठन के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधकों की हठधर्मी से श्रमिक आंदोलन को मजबूर है। लेकिन हमारे हौसले बुलंद है। मनप्रीत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से श्रमिकों से उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम कार्यालय में 147 दिन तक हमारा धरना चला। 

लेकिन किसी ने भी हमारी बात नहीं सुनी। उन्होंने प्रबंधन पर डराने धमकाने का आरोप भी लगाया। इस मौके पर खिमानंद जोशी, अवधेश शर्मा, अरुण यादव, चंद्रवली तिवारी, मनवीर सिंह, नीरज कुमार, देवेंद्र कुमार, मुकेश, राजकुमार, अनीस आदि  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें