सवारियां लेकर लालकुआं पंतनगर होते हुए रुद्रपुर की ओर आ रहा टेंपो ट्राला से जा भिड़ा, जिससे उसमें सवार 11 लोगों में से तीन लोगों की मौैके पर ही मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात पौने नौ बजे के करीब हल्दी के पास हुआ।
दुर्घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। वहीं, शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के दौरान एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गया। समाचार लिखे जाने तक एक की शिनाख्त नीरज पंत निवासी पंतनगर के रूप में हुई जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इसी दौरान बाइक संख्या यूके 06एई-7123 भी ट्राला की चपेट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में देवेंद्र खोलिया पुत्र खीमानंद खोलिया निवासी हल्दूचौड़, असलम निवासी सुभाष कालोनी, कृष्णा देवी पत्नी भूप सिंह निवासी शिवनगर, राजीव पालीवाल निवासी मेट्रोपोलिस सिटी की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
घायल ललित मोहन भट्ट पुत्र शेखर चंद्र भट्ट और शिवम कटारिया पुत्र मुकेश कटारिया, भूप सिंह पुत्र नत्थू सिंह और एक अन्य का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।