फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राजस्व ग्राम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश

Wed, 27 Aug 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज तहसील के वन क्षेत्रों में बसे गांवों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अक्तूबर तक राजस्व ग्राम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश डीएम को दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वीसी के माध्यम से बैठक लेते हुए मंत्री ने ग्राम गोठा, बरूआबाग, अरविंद नगर, तिलियापुर आनंद नगर, बसगर, ग्राम ढोढा राजस्व गांव से लगी वन भूमि में बसे गांवों के साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में वन भूमि में बसे गांवों को वन भूमि श्रेणी से परिवर्तित कर राजस्व भूमि में दर्ज करने का डिटेल सर्वे प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
कहा कि प्रस्ताव को प्रदेश सरकार भारत सरकार को भेजेगी। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि वन, राजस्व, सिंचाई, पंचायतीराज विभाग की टीम बनाकर डिटेल सर्वे और गूगल मैपिंग कराकर प्रस्ताव अक्तूबर तक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी, डीएफओ हिमांशु बागरी, यूसी तिवारी, एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें