फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने रुकवाया अवैध कॉलोनी निर्माण

Thu, 10 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भूमाफियाओं के बेखौफ चल रहे जमीन के सौदों में सरकारी भूमि के सौदे परवान चढ़ रहे है। माफिया निजी व रजिस्ट्रीशुदा जमीन के सौदे में सरकारी बाग, नाले व तालाब में दर्ज जमीन बेचकर करोड़ों का सौदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ऋचा सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने राजीव नगर पकरिया में तालाब पर हो रहे पक्के निर्माण को रोका और यहां पर काटी जा रही कॉलोनी की जांच पड़ताल शुरू कर दी।  
नगर से लगे झनकईया की सीमा पर पुराने ईंट भट्ठे से लगे बड़े तालाब पर लंबे समय से काटी जा रही कॉलोनी का एसडीएम सिंह ने संज्ञान लिया। बताया गया कि यहां पर खकरा नाले व उससे लगे बाग एवं तालाब का एक बड़ा रकबा है। भूमाफिया इस सरकारी भूमि पर लंबे समय से प्लाटिंग का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

 कई पक्के मकान भी इन सरकारी जमीनों पर खड़े हैं। एसडीएम के निर्देशन में मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने निर्माण कर रहे लगभग 12 मजदूरों को खदेड़ा और मौके पर नापजोख शुरू कर दी है। टीम ने खकरा नाला, तालाब सहित अन्य सरकारी जमीन की नापजोख की। टीम में राजस्व निरीक्षक गिरवर सिंह, पटवारी नरेंद्र गहतोड़ी आदि थे।
एसडीएम ने नगर से लगे ग्राम अमाऊं नाले के किनारे निर्माणाधीन बारात घर की दीवार को सरकारी भूमि पर बताते हुए इस दीवार को ढहाने के निर्देश जारी किए थे। मंगलवार को एसडीएम ने दीवार गिराने की जानकारी हल्का पटवारी मोइद्दीन को तलब किया। एसडीएम ने दीवार नहीं गिराए जाने के मामले में गंभीर परिणाम भोगने की चेतावनी दी है।       
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें