फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल ब्रांड बनकर ग्राहक का भरोसा जीत सकते हैं रिटेल कारोबारी

Sat, 22 Sep 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट में व्यापारियों को संबोधित करते रिटेल विशेषज्ञ ताजदार अमान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट में रिटेल कारोबारियों को ऑनलाइन शॉपिंग, मॉल कल्चर के साथ ही व्यवस्थित रिटेल और विदेशी रिटेल कारोबार से मिली रही चुनौती का सामना करने के लिए खुद को एक ब्रांड के रूप स्थापित करने के टिप्स दिए गए। विशेषज्ञ ने बताया कि किस तरह लोकल ब्रांड बनकर ग्राहकों का भरोसा जीता जा सकता है।  

रामपुर रोड स्थित आर्क होटल में शुक्रवार को आयोजित ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट में दुबई से आए रिटेल विशेषज्ञ ताजदार अमान ने बताया कि रिटेल कारोबार देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। रिटेल कारोबार में प्रति वर्ष करीब 10 प्रतिशत बढ़ोतरी हो रही है। अगले पांच वर्षों में यह कारोबार बढ़कर 50 लाख करोड़ का हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्राहक के सामने ऑनलाइन शॉपिंग, मॉल कल्चर के रूप में कई विकल्प हैं।
विज्ञापन


ऐसे में रिटेल कारोबारियों के ग्राहकों को स्टोर लाने और प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए अपनी तकनीकी, और व्यवहारिकता को ग्राहक के अनुसार बदलना होगा। वर्तमान में 18 से 30 वर्ष की उम्र का युवा सबसे बड़ा ग्राहक है। यह वर्ग सबसे अधिक खर्च करता है। ऐसे में इस आयु वर्ग की जरूरतों का विशेष ध्यान दिया जाने की जरूरत है। इसके साथ ही रिटेल कारोबार में विजुअल मर्चेंडाइजिंग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। जो दिखता है, वही बिकता है यह जुमला रिटेल कारोबार के लिए सटीक है। 

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के साथ ही व्यवस्थित रिटेल कारोबार और विदेशी रिटेल कारोबार भी बड़ी चुनौती है। इनके पास रुपये की ताकत अधिक है। वह एक जगह बैठकर सीधे ग्राहक तक पहुंच रखते हैं। ऐसे में रिटेल कारोबारियों को स्वयं को लोकल ब्रांड के रूप में स्थापित करने की जरूरत है। गुणवत्ता की निरंतरता से कोई भी प्रतिष्ठान ग्राहक का भरोसा जीतकर अपना कारोबार बढ़ा सकता है। ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट का पहला सत्र दोपहर 12:30 बजे से सवा दो बजे से तक चला। दूसरा सत्र शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक और तीसरा सत्र 7:30 से रात 9:30 बजे तक चला। प्रथम सत्र के लकी ड्रॉ विजेता डॉ. एसके राजशाही, दूसरे सत्र में जसकरण ऑटो पार्ट्स और तीसरे सत्र में विजेता आलस्का रेजीडेंसी विजेता रहे। 

कोट 
अमर उजाला की ओर से ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम रिटेल कारोबारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के माध्यम से रिटेल कारोबार से जुड़ी नई जानकारियां मिलीं। 
- इंद्रदीप सिंह, महराजा पीवीएस।
--
अमर उजाला की ओर आयोजित कार्यक्रम से काफी नई जानकारियां मिली। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए। अमर उजाला को इसके लिए बधाई। 
- डॉ. एसके राजशाही, रुद्रपुर।  
-- 
आमतौर पर अधिकांश रिटेल कारोबारी अभी भी पारंपरिक तरीके से व्यापार करते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्राहकों को दी जाने वाली सेवा के संबंध में अच्छी जानकारी मिली। 
- पृतपाल सिंह, मोन्टी कार्लो रुद्रपुर।  
-- 
कार्यक्रम में ग्राहकों को आकर्षित करने और उनकी जरूरतों का ध्यान रखने से संबंधित काफी सटीक जानकारियां दी गईं। इससे रिटेल कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।  
आफताब, वेनसन टेक्नोलॉजी। 

अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम से नया उत्साह मिला। रिटेल कारोबार के लिहाज से यह कार्यक्रम बेहद ज्ञानवर्धक रहा। इससे कारोबार में सहयोग मिलेगा। 
- तरुन जुनेजा, द्वारका डेवलेपर्स।   
--
इस कार्यक्रम के बाद रिटेल कारोबारियों को स्वयं के प्रतिष्ठान को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। अमर उजाला की तरफ से यह एक अच्छी पहल की गई। 
- पंकज कालरा एवं ललित कुमार, बालाजी ऑटो लिंक। 
--

अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। रिटेल कारोबारियों को इसका काफी फायदा होगा। ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट में मिले टिप्स रिटेल कारोबार में काफी मददगार साबित होंगे। 
- अरुण अग्रवाल, केएलए इंडिया पब्लिक लिमिटेड। 
--

रिटेल कारोबार के लिए अमर उजाला की ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट काफी ज्ञानवर्धक रही। इससे रिटेल कारोबार को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। इस तरह के आयोजन आज के समय की जरूरत हैं। 
विज्ञापन

- विनोद गक्खर, संजय टीवीएस। 
--
अमर उजाला की ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट के जरिए रिटेल कारोबार के बारे में काफी नई और बारीक जानकारियां मिलीं। सभी रिटेल कारोबारी के लिए इस क्षेत्र की नई जानकारियां जरूरी हैं। 
- विवेक गुप्ता, फर्नीचर पैलेस एंड एश्वर्या कलेक्शन। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें