बाजपुर के गांव शीतपुरी स्थित शहीद अंग्रेज सिंह के स्मारक पर उपवास रखकर धरना देते कांग्रेसी।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। नगरीय सहित बीस गांवों की भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक मामले को लेकर कांग्रेसियों ने गांव शीतपुरी स्थित शहीद अंग्रेज सिंह स्मारक के समक्ष उपवास रखकर सांकेतिक धरना दिया।
बृहस्पतिवार को पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपवास रखकर दो घंटे धरना दिया। टम्टा ने कहा कि आवाज दबाने के लिए चार किसानों पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए। सरकार का रवैया गैर जिम्मेदाराना है। जनहित में सरकार को बड़े मन से निर्णय लेना चाहिए। मुहिम के संयोजक संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि भूमि मामले में साजिश रचने वाले लोगों को बेनकाब किया जाएगा। मौके पर शहीद अंग्रेज सिंह के पिता धर्म सिंह, बलविंदर कौर, सर्वजीत कौर, महेंद्र कौर, अनिल सेन, अमृतपाल सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अमरजीत संधू, पूरन सिंह, रवि बरुआ, अजय सिंह, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह, प्रिंसदास, इकबाल सिंह बरार, गुरदयाल सिंह, रत्न बाजवा, विजय सिंह, गुरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, राजू सिंह थे। इधर धरना स्थल पर पहुंचकर जिपं सदस्य अजीतपाल सिंह, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अर्जुन भारद्वाज ने समर्थन दिया।