सिताारगंज के प्रहलाद पलसिया में धरने पर बैठे लाेगों के साथ पूर्व विधायक मंडल। संवाद
- फोटो : जगतपुर सीएचसी में बाहर दवा लाने के लिए लिखी गई पर्ची।
सितारगंज। पूर्व विधायक किरण मंडल ने कहा कि बंगाली समाज के न्याय और अधिकार को संरक्षित रखने के आश्वासन पर 2012 में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के लिए उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने उनसे बंगाली समाज को भूमिधरी अधिकार दिलाने, एससी दर्जा, बंगाली भाषा लागू करने आदि मांगों को पूरा करने का वादा किया था लेकिन आज सरकार वादाखिलाफी कर रही है। एक्वा पार्क के नाम पर जबरदस्ती बंगाली परिवारों को बेघर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। शक्तिफॉर्म के पास प्रह्लाद पलसिया में रविवार को 12वें दिन भी धरना जारी रहा। पूर्व विधायक किरण मंडल ने धरने को समर्थन दिया। धरना देने वालों में नपं शक्तिगढ़ अध्यक्ष सुमित मंडल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नवतेज पाल सिंह, उत्तम आचार्य, विनय विश्वास आदि मौजूद रहे।