दिनेशपुर में चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करते विधायक बेहड़। संवाद
दिनेशपुर। विधायक शिव अरोरा ने बसंतीपुर गांव में पर्यटन विभाग से स्वीकृत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य कांस्य प्रतिमा स्थापित की। विधायक ने कहा कि सुभाष जयंती से पहले प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बसंतीपुर गांव में प्रतिवर्ष 23 जनवरी को सुभाष जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। विधायक ने कहा कि मंच पर रेलिंग, टायल्स आदि लगाकर सौंदर्यीकरण कराने के बाद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, अमित नारंग, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, अमितेश पाइक, देवास सरकार, अंकुर विश्वास, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।