फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सकैनिया में जल्द शुरू होगा आवासीय छात्रावास

Mon, 08 Apr 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सकैनिया मिनी स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन ग्रामीण आवासीय छात्रावास। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के गदरपुर विकास खंड के सकैनिया मिनी स्टेडियम में अब जल्द ही ग्रामीण छात्रावास शुरू हो जाएगा। 409.70 लाख की लागत से बने छात्रावास का निर्माण कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके संचालन के लिए युवा कल्याण विभाग ने शासन को पत्र लिखा है। छात्रावास बनने से ग्रामीण प्रतिभाओं को फलक मिल सकेगा।
केंद्र सरकार के खेलो इंडिया अभियान के तहत सकैनिया में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है। यहां पर ग्रामीण प्रतिभाओं को कबड्डी व बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मिनी स्टेडियम परिसर में ही 60 बच्चों का ग्रामीण छात्रावास का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसका निर्माण लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो गया है। स्टेडियम में कबड्डी व बैडमिंटन खेल के इच्छुक युवाओं को विधिवत आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन



खिलाड़ियों के चयन का आधार
रुद्रपुर। सकैनिया ग्रामीण छात्रावास में आवासीय प्रशिक्षण लेने के लिए आवेदनकर्ता को ग्रामीण होना अनिवार्य किया गया है। सबसे पहले युवा आवेदन करेंगे। आवेदन की परीक्षा में मेरिट बनाई जाएगी। इसमें परीक्षा पास करने वालों को आवासीय प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-

Iसकैनिया मिनी स्टेडियम के परिसर में बन रहे ग्रामीण आवासीय छात्रावास का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके संचालन की स्वीकृति के लिए को पत्र भेज दिया गया है। इस छात्रावास में युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। - बीएस रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी। I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें