फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेल वन एप से बुक होंगे आरक्षित और अनारक्षित टिकट

Thu, 15 Jan 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे ने आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म रेल वन एप को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन से जुड़ी जानकारी और अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग एप या वेबसाइट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक काशीपुर सचिन अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है जहां यात्रियों को रेल वन एप डाउनलोड करने, रजिस्ट्रेशन करने और इसके विभिन्न फीचर्स के इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही है। बताया कि रेल वन एप के माध्यम से यात्रियों को केवल टिकट बुकिंग ही नहीं, बल्कि ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग, पीएनआर स्टेटस की जांच, सीट की उपलब्धता की जानकारी, यात्रा से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने और उसके निस्तारण की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।
इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन फूड ऑर्डर की सुविधा भी इस एप में उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्री अपनी सीट पर ही पसंदीदा भोजन मंगवा सकेंगे। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक काशीपुर सचिन अग्रवाल ने बताया कि पहले यात्रियों को आरक्षित टिकट के लिए आईआरसीटीसी, अनारक्षित टिकट के लिए यूटीएस और अन्य जानकारियों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म का सहारा लेना पड़ता था, जिससे भ्रम और असुविधा होती थी। अब रेल वन एप से सभी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होने से यात्रियों का समय बचेगा और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी सरल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें