पंतनगर। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का आज 151वां स्थापना दिवस है। एयरपोर्ट मौसम के प्रमुख संजय सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को पंतनगर एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान कार्यालय में ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित कार्यक्रम में आमजन, विद्यार्थी, शोधकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और मौसम सेवाओं से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।