कपूर फार्म-गंगापुर का करीब एक किमी मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्राम सरबखेड़ा में कपूर फार्म से गंगापुर होते हुए मुरादाबाद मार्ग तक यह सड़क है। करीब एक किमी मार्ग यह मार्ग बदहाल है। आलम यह है कि सड़क उधड़ कर नुकीले पत्थर निकल आए हैं जिस पर चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अंकुर कपूर, रवि, विजेंद्र सिंह, चंचल, महावीर आदि ने बताया कि बरसात में स्कूली वाहन, बुजुर्ग और ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने में परेशानी होती है। पिछले साल धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। उन्होंने सड़क की मरम्मत की मांग उठाई है।
पेयजल लाइन के लिए खोदी गई सड़क अब चलने लायक नहीं
काशीपुर। अगस्त 2023 को विवेक कपूर ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जिसमें कहा कि आठ साल पहले मंडी समिति की ओर से आधा मार्ग का निर्माण किया गया था। अब वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई लाइन से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
Iग्राम सरबरखेड़ा में एक किमी सड़क मरम्मत के लिए प्रस्ताव 18 जनवरी 2024 को मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद सड़क ठीक कराई जाएगी। - आशा गोस्वामी, मंडी सचिव काशीपुरI