फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुमाऊं कमिश्नर से छात्रवृत्ति दिलाने की गुहार

Mon, 13 Apr 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से छात्रवृत्ति दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गोपेंद्र, पूजा प्रजापति, रीनू, सना, समा आदि छात्र-छात्राओं ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर बताया कि उनका बीएड पाठ्यक्रम भी पूर्ण हो चुका है। इनमें ओबीसी/एससी/एसटी के 25 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग ने पोर्टल बंद होने का हवाला देकर छात्रवृत्ति देने से इंकार कर दिया है। एक साल से संबंधित विभागों के चक्कर काट रहे हैं। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें