फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 14 को निकाली जाएगी आंबेडकर संदेश शोभा यात्रा, तैयारी पूर्ण

Mon, 13 Apr 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समाज समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि इस वर्ष आंबेडकर जयंती पर भव्य आंबेडकर संदेश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर स्थित एक होटल में रविवार को समिति पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। आंबेडकर संदेश शोभायात्रा के संस्थापक जितेंद्र देवांतक ने बताया 14 अप्रैल को प्रस्तावित भव्य शोभायात्रा की तैयारी पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि समिति के कार्यकर्ता लगभग डेढ़ माह से शोभायात्रा को भव्य रूप देने की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया इस शोभा यात्रा का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को शोषित, वंचित समाज के अलावा सर्व समाज में प्रसारित करना है।शोभायात्रा में लगभग तीस झांकियां पहली बार शामिल होंगी।
शोभायात्रा के अध्यक्ष सुक्लेश कुमार आजाद ने बताया कि इस बार शोभायात्रा की भव्यता के लिए आसपास के सभी क्षेत्र के रथों को बुलाया गया है जिसमें शोषित वंचित समाज में कार्य करने वाले महापुरुषों की झांकियां और शोषित वंचित समाज के प्रतीकात्मक ड्रेस में दिल्ली से आए हुए ढोल ताशे मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस दौरान महासचिव महिलाल गौतम, उपाध्यक्ष हर गुलाल गौतम, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह, सदस्य जयपाल सिंह व कानूनी सलाहकार एडवोकेट अजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें