ग्राम देवकली को डियूढ्ी से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने इंजीनियर के साथ क्षतिग्रस्त पुलिया का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल पुलिया बनाने के निर्देश दिए। बीते दिनों क्षेत्र में भारी बारिश से देवकली को डियूढ़ी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। वहीं, किसानों को अपने खेतों में इंजन, धान की पौध ले जाने में मशक्कत करनी पड़ रही थी।
शुक्रवार को विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) के इंजीनियर एएस मेहता के साथ क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया।
विधायक ने जेई को मनरेगा के तहत क्षतिग्रस्त पुलिया बनाने के निर्देश दिए। वहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बड़वाल, ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह, मेहताब सिंह, डा. बाबूराम, दुल्हा हसन, रुमाल शाह, सद्दीक, वसीम, काली चरण, गौरा खां, मेहंदी हसन आदि थे।