फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेनू बनीं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। इनरव्हील क्लब (आईडब्ल्यूसी) की स्थानीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया। रेनू गोयल को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। उन्हें पूर्व अध्यक्ष ने कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। हरिद्वार में 55वीं जिला विधानसभा एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. सुरुचि सक्सेना को ऊधमसिंह नगर की जिलाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने जसपुर की स्थानीय कार्यकारी समिति की भी घोषणा की। उनके मुताबिक रेनू गोयल को अध्यक्ष, नीता अग्रवाल को उपाध्यक्ष, संगीता शर्मा को सेक्रेटरी, ममता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, प्राची को एडीटर एवं मनीषा को क्लब का आईएसओ चुना गया। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष डाॅ. छवि वर्मा ने नई कार्यकारी समिति की पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पहुंचने पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक महिलाओं ने नई कार्यकारी समिति का स्वागत कर बधाई दी। स्वागत करने वालों में डाॅ. रेखा चौहान, नसरीन चौधरी, रूपाली श्रीवास्तव, एसआई रुचिका चौहान, डोली चौहान आदि थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें