गांव मुंडियाकलां निवासी मनोज शर्मा ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर अपने पति और ससुरालियों पर दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
विवाहिता के अनुसार नौ जुलाई 2011 को उसकी शादी यूपी के गांव बिलपुरा अलीगढ़ निवासी अमित शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ससुराली उससे पांच लाख रुपये और कार की डिमांड करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।