फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक जुलूस में दिखा देशप्रेम

Tue, 13 Dec 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
धार्मिक जुलूस में दिखा देशप्रेम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में सोमवार सुबह नौ बजे मोहल्ला अल्ली खां चौक से इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन, कारी अताउर रहमान, मुफ्ती जुल्फिकार खान नईम, कारी मुनव्वर अली, कारी महमूद कारी गुलाम नबी, मुफ्ती सुल्तान शाह आदि मस्जिदों के इमाम की अगुवाई में जुलूस निकला। बांसफोड़ान, महेशपुरा, टांडा तिराहा होते हुए जुलूस एमपी चौक पहुंचा, जहां अन्य जगहों से आए जुलूस भी मुख्य जुलूस में शामिल हुए। शहर के मुख्य मार्गों से होकर जुलूस करबला मैदान में जाकर समाप्त हो गया।
विज्ञापन


एमपी चौक में जुलूस का हसीन खान, मो. अशरफ, इलियास माहिगीर, मनोज जोशी, आनंद रावत, संदीप सहगल, मुकेश मेहरोत्रा, शफीक अंसारी, इंतजार हुसैन, शैलेंद्र मिश्रा आदि ने स्वागत किया। जुलूस के स्वागत के लिए ठेला फड़ यूनियन, कांग्रेस, बसपा, आप, पीस पार्टी, बिरी मल्लाह वेलफेयर सोसायटी ने खाने पीने के स्टॉल लगाए थे। एएसपी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम दयानंद सरस्वती सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। 

काशीपुर। मोहल्ला गंज से अंजुमन फैजान औलिया के बैनर तले निकले जुलूस ने सबका ध्यान खींचा। जुलूस में शामिल लोग नारे लिखी तख्तियां थामे हुए थे। इनमें वतन से मोहब्बत करो, इस्लाम में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं, जो मुसलमान है उसका पड़ोसी भूखा नहीं सोता आदि नारे लिखे थे। वहां अनवार हुसैन, शाकिर जमील, मो. हाशम, रफीक आदि थे।
विज्ञापन


जसपुर। जुलूस-ए-मोहम्मदी शहर में शांतिपूर्वक निकाला गया। कई जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर सबील बांटी और फूलों की वर्षा की। सोमवार की सुबह धर्मकांटे पर मदरसे के छात्र, उलेमा, इमामा और आम लोगों का काफिला जुड़ गया। जुलूस में लोग जो नाते रसूल पढ़ते हरे परचम उठाए चल रहे थे। जुलूस के बाद मौलाना सैय्यद मुकीमुर्रहमान ने उर्स मैदान में दुआ कराई।

हजारों लोगों ने हाथ उठाकर मुल्क की सलामती एवं अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान हाफिज अख्तर हुसैन, मुफ्ती जाबिर खां, मौलाना असीरुद्दीन, मौलाना उस्मान मिस्वाही, मौलाना शुएब, कारी साजिद, डॉ. यूनुस चौधरी, अखलाक अहमद, अतीकुर्रहमान रहबर, दूल्हे खां, मेंबर नसीम अहमद आदि थे। उधर भगवंतपुर गांव में आपस रजामंदी के बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।

पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 100 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। रविवार को ग्राम भगवंतपुर में कुछ लोगों ने गांव से निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को रोकने की धमकी दी थी। इसके बाद एएसपी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम काशीपुर दयानंद सरस्वती ने ग्रामीणों के साथ बैठक की।

घंटों चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में जुलूस निकालने को लेकर सहमति बन गई। सोमवार को पुलिस फोर्स मौजूदगी में गांव में निर्धारित जगहों से जुलूस निकाला गया। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि दोनों पक्षों के 100 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 

बाजपुर/केलाखेड़ा/ सुल्तानपुर पट्टी। सोमवार सुबह नौ बजे मुंडिया पिस्तौर ईदगाह से जुलूस शुरू होकर मुख्य मार्ग, शुगर मिल रोड, मजरा बख्श होते हुए मुंडिया कला में संपन्न हुआ। दौरान कई जगह जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस में कारी अमीर अहमद रिजवी, हाजी सज्जाद, नूर मोहम्मद, गुलाम साबिर, नजाकत अली, हाजी तरुसूल, अजीम अहमद, अहमद दुल्ला, निसार अहमद, साबिर हुसैन, लियाकत अली, फरजंद अंसारी, जफर, सादिक, हामिद, अली अहमद आदि थे।

इधर गांव कनौरा में दर्जा कैबिनेट मंत्री हरमिंदर सिंह लाडी ने जुलूसे मोहम्मदी का स्वागत कर लोगों को फल बांटे। उधर केलाखेड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मो. जुल्फकार मोहम्मदी के नेतृत्व में जुलूस निकाला।

बाजपुर। जुलूसे मोहम्मदी मुख्य मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचने पर काशीपुर से लालकुआ जा रही ट्रेन का समय होने पर फाटक बंद हो गया। इस दौरान जुलूस 12:13 से 12:44 बजे तक रुका रहा। पुलिस प्रशासन ने जुलूस में शामिल लोगों को बमुश्किल फाटक से हटाया। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम पीसी राणा, सीओ जीसी टम्टा, कोतवाल बीएस धौनी मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे।

बाजपुर। नगर के मोहल्ला केशवनगर में नई परंपरा के रूप में जुलूस निकाले जाने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट किया। जिस पर हंगामा हो गया। इस दौरान पहुंची पुलिस ने विहिप जिलामंत्री यशपाल राजहंस की झड़प हो गई। कोतवाल बीएस धौनी ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोग एकत्र होकर मोहम्मदी के जुलूस में शामिल होने जा रहे थे। विरोध होने पर उन्हें टुकड़ों में करके गुजर पर मामला शांत हो गया।

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने सोमवार को शहर की सड़कों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। शहर के विभिन्न मोहल्लों और गलियों से लोग टोली की शक्ल में आकर खेड़ा ईदगाह में इकट्ठा हुए, जिसके बाद खेड़ा से जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद के मोहम्मद इमामुद्दीन ने कहा कि पैगंबर ने दुनिया में आकर जहालत के अंधेरे को दूर कर इल्म की रोशनी को फैलाया।

मौलाना मोहम्मद जाहिद ने कहा कि हजरत मोहम्मद ने फरमाया है कि जिस देश में रहो उससे मोहब्बत करो। जुलूस में हाफिजे कुरान और मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे पैगंबर की शान में नाते और दरूद पढ़ते चल रहे थे। इस दौरान एसएसपी सेंथिल अबुदई, एएसपी देवेंद्र पिंचा, कोतवाल एनएन पंत, यातायात पुलिस अधीक्षक मनीष शर्मा आदि थे।

रुद्रपुर। शहर की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गोल मार्केट के लोगों ने बाजार पहुंचने पर जुलूूस का स्वागत कर कौमी एकता की मिसाल पेश की। इस दौरान सिख समाज लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को खाने का सामान भी बांटा। मौलाना मोहम्मद मुराद अली ने सिख लोगों का अभिवादन किया।

गदरपुर। इंतजामिया कमेटी की सरपरस्ती में रविवार को हाट बाजार से पूरी शान और अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी मुख्य बाजार से होकर नारंग पेट्रोल पंप और वहां से वापस होकर अनाज मंडी, पंजाबी कॉलोनी होते हुए बाबा कंबल शाह की मजार पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

जुलूस में सबसे आगे इस्लामिक झंडे के साथ मौलाना एवं बुजुर्ग लोग चल रहे थे। जुलूस में मार्ग को पानी के फव्वारे से धोने के बाद फूलों का छिड़काव किया जा रहा था। जुलूस में जामा मस्जिद के इमाम कारी जाने आलम, फारूख, रिजवान, मुबारक हुसैन, हसन, सरफराज अहमद, सिब्ते नबी, सुबहान अहमद, आलम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें