गूलरभोज के ठंडा नाल में अवैध जमीन पर बनी मस्जिद।
- फोटो : अमर उजाला
गूलरभोज के हरिपुरा जलाशय की डाउनस्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला में एडीएम के नेतृत्व में सिंचाई विभाग ने चार धार्मिक स्थलों सहित 60 अतिक्रमण चिह्नित किए। अतिक्रमण को 15 दिन में खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं।
सोमवार सुबह अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अगुआई में सिंचाई विभाग ने हरिपुरा जलाशय की डाउन स्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला में सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियो को नोटिस देने की कार्रवाई की गई। तीन धार्मिक स्थल सहित कुल 60 नोटिस जारी किए। अतिक्रमणकारियों को स्वयं से अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। 29 नवंबर को भी प्रशासन ने इसी गांव के सामने हरिपुरा जलाशय के ब्लेंक कट से प्रथम चरण में 26 परिवारों के कब्जे से 1.13 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई थी। अब द्वितीय चरण में 60 परिवारों के कब्जे में 2.45 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जाना है।
असरदार लोगों ने स्टांप पेपर पर बेची भूमि
एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि नोटिस देते वक्त कुछ महिलाओं ने बताया कि गांव के ही कुछ असरदार लोगों ने स्टांप पेपर पर उनको भूमि बेची थी। इस पर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।