रुद्रपुर। आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों ने 3759 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की। उन्होंने 12 सेंपल लिए। सभी सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रविवार को कहीं भी लार्वा नहीं पाया गया।
बरसात का सीजन शुरू होने के बाद से हर दिन डेंगू का लार्वा पाया जा रहा था। अब तक जिले में 26 स्थानों में डेंगू का लार्वा पाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लार्वा को नष्ट कर रही है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि बीते 16 अप्रैल से अब तक 162532 घरों में जांच की जा चुकी है। पानी के उपयोग में आने वाले 713703 बर्तन, उपकरण जांचे जा चुके हैं। डेंगू का कोई भी मामला अब तक सामने नहीं आया है। विभाग की टीमें लोगों को लार्वा पनपने के कारणों के बारे में बता रही हैं। बरसात में लार्वा पनपने की आशंका अधिक रहती है। सतर्कता बढ़ा दी गई है। संवाद