फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जीएसटी विभाग ने जसपुर में जब्त किए दस्तावेज

Tue, 18 Apr 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर के केडीके कांम्प्लेक्स में वसीम अहमद के कार्यालय में अभिलेख जांचते जीएसटी डिप्टी कमिश्नर
विज्ञापन
बाहरी फर्म की बिल्टी, चेकबुक और बिल बुक मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसपुर। जीएसटी अधिकारियों ने सोमवार को नगर में छापा मारा। डिप्टी कमिश्नर निशिकांत सिंह के नेतृत्व में टीम ने चेक बुक, फर्म के बिल, ट्रांसपोर्ट की बिल्टी आदि सामान जांच के लिए जब्त किया।
जीएसटी दल ने सोमवार दोपहर बाद केडीके कांम्प्लेक्स में वसीम अहमद के कार्यालय पर छापा मारा। इस दल का नेतृत्व कर रहे डिप्टी कमिश्नर निशिकांत ने बताया कि वसीम के कार्यालय से लेनदेन संबंधी 26 चेकबुक, 10 फर्म की बिल बुक, ट्रांसपोर्ट की बिल्टी जब्त की गई हैं जिनसे वसीम का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में इसके अतिरिक्त अन्य सात स्थानों पर सात दलों ने छापे मारे हैं। इन दलों में 25 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। फोरेंसिक टीम भी उनके साथ आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी जीएसटी अधिकारियों की 27 टीमों ने चार मार्च को व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर अठारह करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी थी। पिछले छह महीने से नगर में कई नई फर्म बनी थी। इनसे करोड़ों रुपये का व्यापार किया जा रहा था। अधिकारियों ने पाया था कि जीएसटी चोरी का कार्य संगठित गिरोह कर रहा है। इसे रोकने के लिए जीएसटी अधिकारियों ने तीसरी बार नगर में छापा मारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें