फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की शीघ्र हो सकेगी भर्ती

Wed, 05 Feb 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की शीघ्र भर्ती हो सकती है। दो दिन बाद टेंडर खुलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तीन महीने पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती के लिए जैम पोर्टल के माध्यम से निविदा निकाली थी। अनुसूचित जाति के पद नहीं होने के कारण आपत्तियां लगने से यह निरस्त हो गई। आचार संहिता से पूर्व पुरानी निविदा निरस्त कर नई निविदा निकाली गई। दो दिन बाद टेंडर खुलना है। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू हो सकेगी।
बता दें कि एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी के 28 पद स्वीकृत हैं। लंबे समय से भर्तियां नहीं होने के कारण मात्र नौ पदों पर कर्मी कार्यरत हैं, जबकि 19 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इससे इमरजेंसी, महिला-पुरुष वार्ड, ओटी, प्रसव कक्ष में वार्ड ब्वॉय नहीं होने से कार्यरत कर्मियों पर काम का भार पड़ रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद टेंडर खुलना है। वेंडर चयनित होने के बाद वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यालय जाएगा। इसके बाद ही चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती शुरू हो सकती है। - डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें