फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल स्टेट के कार्यालयों में छापा मारा

Sat, 30 Jan 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने एक रियल स्टेट कारोबारी के चार संस्थानों के कार्यालयों में छापा मारा। इस दौरान अधिकारी कंप्यूटर रिकार्ड खंगाले और कई फाइलें साथ ले गए। छापे के दौरान कारोबारी शहर से बाहर था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर मेरठ डिविजन के अधिकारियों की चार टीमों ने शुक्रवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे रियल स्टेट कारोबारी के कुंडेश्वरी स्थित रियल स्टेट, रामनगर मार्ग स्थित रियल स्टेट, अलीगंज मार्ग स्थित रियल स्टेट के कार्यालयों और अलीगंज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर सर्वे छापा मारा।

एक टीम में पांच सदस्य थे। टीमों ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शाम लगभग साढ़े छह बजे तक कंपनी के रिकार्ड खंगाले और कंप्यूटरों का डाटा चेक किया। वे आवश्यक दस्तावेज साथ ले गए। टीम ने अलीगंज मार्ग स्थित रियल स्टेट कार्यालय में घुसते ही कर्मचारियों को बाहर किया और कंपनी के एक अधिकारी से पूछताछ की। जाते समय कुछ दस्तावेज साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें