फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रवि सैनी आईटीआई थाना और जसविंदर पैगा चौकी के होंगे प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या के मामले में एसएसपी मणिकांत कांत मिश्रा ने सोमवार को आईटीआई थाना प्रभारी को निलंबित और पैगा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था। सोमवार देर शाम एसएसपी मिश्रा ने कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी को आईटीआई थाना का प्रभारी और बाजपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई जसविंदर सिंह को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पैगा का चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन



मृतक के भाई ने वीडियो जारी कर सीएम का जताया आभार

काशीपुर। ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह की आत्महत्या के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसको लेकर मृतक के भाई ने सीएम का आभार व्यक्त किया है। सोमवार देर शाम मृतक सुखवंत के भाई परविंदर सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें परविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री की ओर से जांच के आदेश जारी करने पर संतुष्टि जताई। उन्होंने वीडियो में कहा कि एसएसपी ने इस मामले में तत्काल दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए आईटीआई थाना प्रभारी और एसआई को निलंबित कर दिया है। साथ ही पैगा पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्हें उम्मीद है अब यह जांच निष्पक्ष होगी और उन्हें उचित न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें