फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के दाम नहीं बढ़ने से गुस्साए किसानों ने डेयरी में की तालाबंदी

विज्ञापन
बाजपुर के गांव शिवपुरी में दुग्ध सहकारी समिति (डेयरी) में तालाबंदी करते किसान। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
दूध के दाम नहीं बढ़ने से गुस्साए किसानों ने गांव शिवपुरी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति (डेयरी) में तालाबंदी की। किसानों ने दूध का मूल्य 100 रुपये प्रति लीटर करने की मांग की। उन्होंने डेयरी सात दिन तक बंद रखने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पांच बजे गांव शिवपुरी में दुध उत्पादक किसानों की बैठक में दूध के दाम नहीं बढ़ने पर रोष जताया गया। उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर दूध डेयरियों को बंद करने का निर्णय लिया। बैठक के बाद सभी दुध उत्पादक किसान एकत्र होकर दूध डेयरी पर पहुंचे।
उन्होंने प्रदर्शन कर तालाबंदी की। किसानों ने डेयरी को सात दिन तक बंद रखने का एलान किया। किसान सेवक प्रताप सिंह संधू ने बताया कि सहकारी डेयरी पर दुध उत्पादक किसानों को 19 से 25 रुपये प्रति लीटर दूध का मूल्य मिलता है। उन्होंने दूध का मूल्य 100 रुपये प्रति लीटर करने की मांग की। चेतावनी दी कि कोई सुनवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर हरदयाल सिंह, चरनजीत सिंह, अमत पाल, मलकीत सिंह, निर्मल सिंह, बलदेव सिंह, जीत सिंह, रामदास चौधरी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें