फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर जीएसटी रजिस्ट्रेशन के चलते मिले तीन स्पा सेंटर

विज्ञापन
रुद्रपुर के स्पा सेंटर में अभिलेख जांचते राज्य कर विभाग के अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
राज्य कर विभाग की टीम ने मंगलवार को मेट्रोपोलिस मॉल के चार स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान तीन स्पा सेंटर बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन के संचालित पाए गए। अधिकारियों ने स्पा सेंटर स्वामियों को तीन दिन में रजिस्ट्रेशन कराने का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि नियत समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया तो जीएसटी के मानकों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अजय सिंह के निर्देश पर असिस्टेंट कमिश्नर अनिल सिन्हा और राज्य कर अधिकारी प्रकाश त्रिवेदी ने मेट्रोपोलिस मॉल के चार स्पा सेंटरों पर छापा मारा। राज्य कर अधिकारी ने बताया कि स्पा सेंटर सेवन स्टार, हलक, मीलोडी और गोल्डन में जीएसटी रजिस्ट्रेशनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि हलक स्पा सेंटर का मॉल में ही जिम संचालित होता है।
उसी का एक स्पा सेंटर भी है। दोनों के नाम से जीएसटी रजिस्ट्रेशन होना पाया गया। वहीं, सेवन स्टार, मीलोडी और गोल्डन स्पा सेंटर बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। उन्होंने बताया कि तीनों स्पा सेंटरों के संचालकों को तीन दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें