फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। इधर, परिजनों ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या का भी प्रयास किया था। उसकी हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि एक फरवरी को उनकी 13 साल की बेटी को एक युवक जबरन अपने साथ ले गया था। उसी शाम बेटी बरामद हो गई थी। तीन फरवरी को बेटी ने अपनी मां को बताया कि गांव के एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया। चार फरवरी को जब वह पत्नी के साथ तहरीर देने कोतवाली आ रहे थे तो बेटी ने जहर खा लिया। फिलहाल किशोरी की हालत स्थिर है और वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मामले में सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी परवेश पर पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें