फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीत सिंह बने रहेंगे गुरुद्वारे के प्रबंधक

Sun, 15 Jul 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  नानकमत्ता।
विज्ञापन
नानकमत्ता में आयोजित प्रबंध कमेटी की बैठक में समझाती एसडीएम निर्मला बिष्ट व खटीमा सीओ कमला बिष्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध कमेटी की बैठक शनिवार को सीओ और एसडीएम की मौजूदगी में हुई। इसमें सर्वसम्मति से रणजीत सिंह को प्रबंधक पद पर बरकरार रखा गया। इसके अलावा अमरजीत सिंह को गुरुद्वारे का महाप्रबंधक और मलकीत सिंह बाजवा को प्रबंधन कमेटी के प्रधान सेवा सिंह का निजी सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में 13 सेवादारों की सेवा पर फैसला लंगर हॉल की उप कमेटी बैठक में तय होगा। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक रणजीत सिंह को हटाए जाने को लेकर उपजे विवाद के निपटारे के लिए एसडीएम के निर्देशानुसार शनिवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की अहम बैठक गुरुद्वारा साहिब में हुई। सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक विभिन्न दौरों में चली बैठक में सदस्यों के बीच गहमागहमी का माहौल भी रहा। शाम चार बजे एसडीएम निर्मला बिष्ट और सीओ खटीमा कमला बिष्ट की मौजूदगी में प्रबंध कमेटी के महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने सर्वसम्मति से बैठक में लिया गया निर्णय पढ़कर सुनाया।

बताया कि प्रबंधक रणजीत सिंह को इसी पद पर बरकरार रखा गया है। अमरजीत सिंह को महाप्रबंधक बनाया गया। मलकीत सिंह को पूर्व पद से हटाते हुए प्रधान सेवा सिंह का सलाहकार नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के नए संविधान के लिए प्रबंध कमेटी हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी से 15 अगस्त से पूर्व मिलकर संविधान में संशोधन कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, उप प्रधान जसविंदर सिंह गिल, महासचिव प्रीतम सिंह संधू, सचिव केहर सिंह, कमेटी के सदस्य धन्ना सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, निशान सिंह, जरनैल सिंह, महेंद्र सिंह, हर भाग सिंह, हरचंद सिंह, प्रकाट सिंह सहित 28 सदस्य मौजूद थे। कमेटी के दो सदस्य प्रीतम सिंह चावला और मनोनीत सदस्य कुलदीप सिंह गिल बैठक से नदारद रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने की फोर्स के अलावा सितारगंज, खटीमा, झनकइया थाने की पुलिस फोर्स के साथ ही एक प्लाटून पीएसी भी तैनात रही। 

प्रशासन की सख्ती : नहीं दिखे दोनों पक्षों के समर्थक 
नानकमत्ता। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रस्तावित बैठक को लेकर शनिवार को प्रशासन और पुलिस पहले से ही सतर्क था। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने समर्थकों के खिलाफ शांतिभंग करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। दोनों पक्षों के पहुंचे कुछ समर्थकों को थानाध्यक्ष दौलत राम वर्मा ने सख्ती दिखाते हुए गुरुद्वारा परिसर से दूर कर दिया। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते आम दिनों में होने वाली बैठकों के दौरान दिखने वाले सैकड़ों समर्थक नदारद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें