फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के गिरफ्तार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर/सुल्तानपुर पट्टी। काशीपुर में सर्राफा व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले की घटना से गदरपुर के व्यापारियों में नाराजगी है। शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसएसपी को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी को सौंपा।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गदरपुर और काशीपुर व्यापार मंडल की ओर से जिला व्यापार मंडल के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल महामंत्री मनीष फुटेला, लवली हुडिया, खैराती लाल वर्मा, विजय सिडाना, मनमोहन वर्मा, विरेंद्र रस्तोगी, बल्देव राज, संदीप वर्मा एवं रवि सरना आदि व्यापारी थे।

इधर, सुल्तानपुर पट्टी में व्यापार मंडल अध्यक्ष नकुल अग्रवाल की अध्यक्षता में दुष्यंत सिंह महामंत्री के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों ने सभा की। दीपक वर्मा पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहां व्यापारी पवन कुमार, रितु अग्रवाल, शिवम गुप्ता, हासिम उस्मानी, राजेश सैनी, अवनीश गुप्ता, अजय गुप्ता, कौशर अली, देवेंद्र मौर्य, आकाश मौर्य, प्रदीप गुप्ता, गोलू, अखिलेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, अनुज गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें