फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी..

Tue, 04 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
राम जी की बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर की मुख्य रामलीला में सीता स्वयंवर के बाद मंगलवार देर शाम शहर के मुख्य मार्गों पर राम बारात निकाली गई। इस दौरान बैंडबाजों की धुनें भी प्रभु श्रीराम की लीलाओं पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दे रहे थे। रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी, मेरे तन में राम, मन में राम, रोम-रोम में राम आदि भजनों ने शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन



मंगलवार देर शाम को प्रभु श्री राम की बारात शहर के पांच मंदिर से आतिशबाजी के साथ प्रारंभ हुई। गल्ला मंडी रोड, मुख्य बाजार, बाटा चौक, रोडवेज बस स्टैंड, डीडी चौक और नैनीताल रोड होते हुए आवास विकास में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के निवास पर पहुंची। यहां पहले से ही शानदार जनकपुरी का दृश्य सजाया गया था। यहां पर बारात का स्वागत किया गया। बारात में सबसे आगे घोड़ों पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न इसके बाद विश्वामित्र, दशरथ, नारद और सुमंत के पात्र चल रहे थे।

बेहड़ के आवास पर बारात का स्वागत के बाद श्रीराम और सीता विवाह हुआ और जयमाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। बेहड़ परिवार की ओर से सभी पात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पत्नी बीना बेहड़, गौरव बेहड़, पूर्वा बेहड़, सौरभ बेहड़, पूर्वराज बेहड़ के अलावा पवन अग्रवाल, विजय जग्गा, नरेश शर्मा, राकेश सुखीजा, महावीर आजाद, हरीश धीर, आशू ग्रोवर, विशाल भुड्डी, मनोज मुंजाल, अमित अरोरा बॉबी, गौरव तनेजा, ओम प्रकाश अरोरा, राजेश भुसरी बंटी, हरीश सुखीजा, केवल कृष्ण बत्रा, सुशील गाबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें