फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 करोड़ की लागत से बनेगा रामनगर बाईपास

विज्ञापन
काशीपुर में अंडरग्राउंड द्रोणा सागर। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने बताया कि अंडर ग्राउंड द्रोण माइनर का पुनर्निर्माण होगा और इसके ऊपर पक्की डबल लेन सड़क बनेगी, जो रामनगर बाईपास होगी। सिंचाई विभाग ने 28 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विधायक चीमा ने बताया कि द्रोण माइनर रामनगर मार्ग स्थित विश्वकर्मा पेपर से बंद पड़ी चीनी मिल तक करीब पांच किलोमीटर अंडर ग्राउंड है। इसके ऊपर केवल प्लास्तर सड़क बनी है, जो हल्के वाहनों के चलने पर ही क्षतिग्रस्त हो गई है।
बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए उनके प्रस्ताव पर सरकार ने अंडर ग्राउंड माइनर का पुनर्निर्माण करने और उसके ऊपर पक्की डबल लाइन सड़क बनाकर इसे रामनगर बाईपास बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए सिंचाई खंड काशीपुर ने प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। विधायक ने बताया कि अंडर ग्राउंड माइनर के पाइप बाहर निकालकर नीचे पक्का बेस बनाया जाएगा तब उसके ऊपर होम पाइप पड़ेंगे। सैनिक कॉलोनी से आगे पेपर मिल तक पूरी माइनर अंडर ग्राउंड की जाएगी।
तब रामनगर रोड स्थित विश्व कर्मा पेपर मिल से बाजपुर रोड तक माइनर के ऊपर पक्की डबल रोड बनेगी, जिससे बाजपुर की ओर से रामनगर को जाने वाले वाहन इसी रोड से रामनगर को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें