फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे टिकट की कालाबाजारी में कैफे संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
काशीपुर आरपीएफ थाने में टीम के साथ आरोपी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे पुलिस ने रेलवे की वेबसाइट पर फर्जी यूजर आईडी बनाकर आरक्षित ई-टिकट की कालाबाजारी करते साइबर कैफे संचालक को धर दबोचा। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

जिम कॉर्बेट पार्क खुलते ही रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे टिकटों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जत नगर अमिताभ के निर्देश पर चले अभियान में बुधवार को आरपीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ रामनगर बाजार स्थित जिम कॉर्बेट एक्सप्लोर साइबर कैफे पर छापा मारा।
टीम ने फर्जी पर्सनल यूजर आईडी बनाकर अवैध रूप से रेलवे आरक्षित ई-टिकट बनाकर ई-टिकट की कालाबाजारी करते कैफे संचालक मयंक चंद्रा (32) निवासी कोसी रोड मुख्य बाजार रामनगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर टीम ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विभिन्न फर्जी आईडी बनाकर ग्राहकों को बेचने के लिए रामनगर, काशीपुर, मुरादाबाद से दिल्ली, जयपुर, नासिक, गोंडा, गाजियाबाद, लखनऊ, मऊ, जबलपुर, हावड़ा, दीमापुर, रुड़की, मुजफ्फरपुर, इलाहाबाद, चंडीगढ़, आगरा, बाराबंकी, पठानकोट, जम्मूतवी, फिरोजपुर, बांद्रा, मथुरा, अमृतसर आदि शहरों के करीब एक लाख 20 हजार 595 रुपये के 200 रेलवे सामान्य एवं तत्काल श्रेणी के अवैध आरक्षित ई-टिकट बरामद किए।
अवैध ई-टिकटिंग बनाने के प्रयोग में लाए जा रहे लैपटॉप, प्रिंटर, की-बोर्ड, माउस, मॉडम, दो मोबाइल, हजारों की नकदी, अन्य सामग्री, फर्जी पर्सनल यूजर आईडी से संबंधित गोपनीय डायरी को जब्त की। मयंक चंद्रा दो साल से रेलवे ई-टिकट का अवैध धंधा कर रहा था।
टिकटों के अवैध धंधे करने के लिए बनाई गई कई फर्जी पर्सनल आईडी का खुलासा हुआ। जिसकी जांच आईआरसीटीसी मुख्यालय दिल्ली से की जाएगी। टीम में आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा, कांस्टेबल भगत सिंह, उमेश कुमार शर्मा, रमेश कुमार, अकरम, सिराज अहमद शामिल रहे।
कोट...
साइबर कैफे की आड़ में रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी में गिरफ्तार संचालक मयंक चंद्रा के खिलाफ आरपीएफ थाना काशीपुर में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह ग्राहकों से प्रति टिकट सीजन व जरूरत के हिसाब से टिकट के वास्तविक मूल्य से 200 से 300 रुपया अधिक लेता था। अब तक 10 केसों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके हैं।
विज्ञापन

- ओपी मीणा, निरीक्षक, आरपीएफ थाना काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें