फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़कों के गड्ढों में भरा बरसाती पानी, राहगीर परेशान

Sat, 13 Jun 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात तेज बारिश हुई। शुक्रवार तड़के तक बूंदाबांदी जारी रही। कई सड़कों के गड्ढों और सड़क किनारे बरसाती पानी भरने से कीचड़ की समस्या और आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

खटीमा में सितारगंज मार्ग पर जगह-जगह सड़क किनारे बरसाती पानी भरा रहा। इसके अलावा राजीव नगर चौराहे से मयूर विहार को जाने वाले मार्ग के गड्ढों में बरसाती पानी भरने से वाहन चालक परेशान रहे। सड़क पर कीचड़ की समस्या से लोगों को काफी असुविधा हुई। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
-
रात में हुई बारिश से तापमान गिरा
रुद्रपुर। बारिश से तराई क्षेत्र में तापमान में कमी आई है। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के इलाकों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण रात से ही तापमान गिरने लगा था। सुबह 10 बजे तक मौसम में ठंडक बनी रही। दोपहर बाद चटक धूप खिलने से उमस बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री था। संवाद
विज्ञापन


बारिश से बस अड्डा हुआ पानी-पानी
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार की रात हुई हल्की बारिश से बस अड्डा परिसर में पानी जमा होने से हर तरफ कीचड़ पसर गया। कीचड़ के कारण यात्रियों के साथ ही बसों के चालक, परिचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस अड्डे के भवन के साथ ही चहारदीवारी तोड़ने से हर तरफ मिट्टी पसरी है। बारिश के कारण मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। बस अड्डा परिसर कीचड़ से सन गया। रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक मधुसूदन मिश्रा का कहना है कि नए बस अड्डे का भवन बन गया है। प्रवेश द्वार के निर्माण में कुछ व्यवधान आ रहा है। व्यवधान दूर होने के बाद प्रवेश द्वार बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें