फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ढहा ग्रामीण का मकान

Mon, 01 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही भारी बारिश ग्रामीण के मकान पर कहर बनकर टूटी है। बारिश से ग्रामीण का घर पूरी तरह ढह गया। इससे उसका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उसने एसडीएम को पत्र देकर आर्थिक सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



ग्राम भिटौरा निवासी मो. शाह पुत्र छोटे शाह ने एसडीएम अनिल शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि रविवार सुबह करीब सात बजे अचानक उसका तीन कमरों का मकान मय लिंटर समेत गिर गया। घर से बाहर होने के कारण परिवार के लोगों के साथ अनहोनी होने से तो बच गई लेकिन, घर के अंदर रखा सारा घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।

कहा कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मकान के ढहने से उसका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उसने एसडीएम शुक्ला से आर्थिक सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें