फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

विज्ञापन
खटीमा में बारिश से गिरी धान की फसल। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। तेज आंधी के साथ मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों के अरमानों में पानी फेर दिया। किसानों की लहलहाती धान एवं गन्ने की फसल डूबने के साथ ही पानी में गिरकर सड़ने लगी है। भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह ने डीएम को संबोधित पत्र एसडीएम निर्मला बिष्ट को सौंपा और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

झनकट दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति अध्यक्ष हरप्रीत सिंह महल, मझोला समिति अध्यक्ष जसविंदर सिंह पप्पू, लाल सिंह, गुरनाम सिंह, प्रीतपाल सिंह, प्रमोद कुमार, कुलविन्दर सिंह ने सर्वे कर मुआवजे की मांग की है।
इधर मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष भगवंत सिंह खालसा एवं उपाध्यक्ष मनविंदर सिंह खैरा ने यूपी सीमा के किसानों के धान एवं गन्ने के नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग की है। वहीं किसान नेता प्रकाश तिवारी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, सुखराम कुशवाहा आदि ने सरकार से सर्वे कर नुकसान का मुआवजा, बैंक से ऋण माफी, फसल बीमा आदि का लाभ किसानों को दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

तेज आंधी से 72 साल पुराना आम का पेड़ गिरा
खटीमा। वर्ष 1948 में लगाया आम का पेड़ मंगलवार रात आए तूफान में धराशायी हो गया। गन्ना सोसाइटी के उपाध्यक्ष मनविंदर खैरा ने बताया कि उसके दादा केहर सिंह ने पंजाब से आने के बाद दाह फार्म में 1948 में यह पेड़ लगाया था।
24 घंटे में 118 मिमी बारिश दर्ज
खटीमा। क्षेत्र में 24 घंटे में 118 मिमी बारिश दर्ज हुई। अगले 24 घंटे में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जीआईसी मौसम केंद्र के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, बारिश से नदी-नालों के जल स्तर में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। संवाद
इंसुलेटर फुंकने से कई गांवों में छह घंटे बत्ती गुल
खटीमा। बारिश के बीच 11 हजार वोल्टेज की लाइन में पहेनिया और जमौर के पास इंसुलेटर पंक्चर होने से कई गांवों की बिजली छह घंटे तक गुल हो गई। बुधवार सुबह करीब आठ बजे ऊर्जा निगम की टीम ने फाल्ट तलाश कर आपूर्ति सुचारु की। ऊर्जा निगम के जेई पवन उप्रेती ने बताया कि जांच के दौरान दोनों लाइनों में कुमराह और सूजिया महोलिया में इंसुलेटर पंक्चर मिले। इससे जमौर, भूड़, चारुबेटा, सूजिया महोलिया, बिचुवा, सैजना समेत अनेक गांवों में बिजली गुल रही। संवाद
जवाहरनगर में बारिश से धान को नुकसान
शांतिपुरी। क्षेत्र में मंगलवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर पसर गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है लेकिन किसानों के माथे पर बल आ गया है। किसानों की कई एकड़ जमीन में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। इससे किसान काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि छह महीने से अच्छी फसल का इंतजार था लेकिन बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। इधर किसानों को सरकार से नुकसान भरपाई की मांग भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें