काशीपुर में अस्पताल गेट पर वेतरतीव ढंग से खड़ी ई-रिक्शांए। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर।एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट पर सुबह से ही सवारी बैठाने के लिए ई-रिक्शा का झमघट लग जाता है। ई-रिक्शा चालक अस्पताल प्रवेश द्वार पर बेतरतीब ढंग से ई-रिक्शा खड़ा कर देते हैं। मंगलवार की रात बारिश होने से अस्पताल गेट पर पानी जमा हो गया। स्थिति यह है कि गंभीर मरीजों को लाने या ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं निकल पाती।