रुद्रपुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और गुजरात के पास चक्रवात के चलते बुधवार को जिले भर में बूंदाबांदी के साथ ही हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में आज और कल बारिश के साथ ही ओले गिरने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
रुद्रपुर में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इसके बाद शुरू हुई बूंदाबांदी करीब दिन भर जारी रही। नैनीताल हाईवे पर लोग बारिश से बचने के लिए छाता लेकर गुजरते हुए नजर आए। लगातार बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि वर्तमान में गुजरात के पास चक्रवात बन रहा है, इसके साथ ही पश्चिम विक्षोभ भी सक्रिय है। जिसके चलते जिले में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। दिनभर में करीब पांच एमएम बारिश हुई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले में दो दिन लगातार बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में भी बारिश की संभावना है।