फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से कंडक्टर की मौत, बसों का संचालन किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से रोडवेज परिचालक की मौत पर बुधवार को कर्मचारियों ने रुद्रपुर स्टेेशन पर सरकार और परिवहन मुख्यालय के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बसों का संचालन रोक दिया। इससे रोडवेज प्रबंधन में खलबली मच गई। बाद में एआरएम के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए। करीब दो घंटे बसों का संचालन बंद रहने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिपो में संविदा पर कार्यरत परिचालक की मंगलवार को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। इसके विरोध में बुधवार सुबह करीब नौ बजे रुद्रपुर स्टेशन पर चालक-परिचालकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में कोरोना संक्रमण से अब तक रुद्रपुर डिपो के तीन कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। साथ ही प्रदेश में 25 से अधिक कर्मचारियों का कोरोना से निधन हो गया।
इसके बावजूद ड्यूटी के दौरान चालक-परिचालकों को न पीपीई किट दी जा रही है, न ही फेस शील्ड। कई कर्मचारियों को अभी तक वैक्सीन नहीं लग सकी है। इसके साथ ही उनका पांच महीने का वेतन भी रोक दिया गया है। इसके विरोध में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बसों का संचालन बंद रहा। इस दौरान स्थानीय रूटों के यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। बाद में एआरएम राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर चालक-परिचालकों को समझाया। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद बसों का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें