फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता 

Thu, 18 Apr 2019 11:58 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
रुद्रपुर के नारायणपुर गांव में तेज हवा और बारिश से गिरी गेहूं की फसल।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार रात में हुई बारिश और तेज हवाएं चलने से कुछ जगहों पर गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। वहीं, खेत में काटकर रखी गई गेहूं की फसल के भीगने से किसानों को ज्यादा नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन


इसके बारिश के चलते गेहूं की कटाई पर भी ब्रेक लग गया है। किसानों का मानना है कि बारिश से गेहूं की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। इधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बारिश से किसी भी तरह के नुकसान से इनकार किया है। बुधवार की रात अचानक मौसम में बदलाव के साथ तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थी।

थोड़ी देर बारिश भी शुरू हो गई। कई जगहों पर किसानों ने गेहूं काटकर मढ़ाई के लिए रखे थे। तेज हवाओं से कुछ जगहों पर गेहूं की फसल भी गिर गई। बगवाड़ा के किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि रात हुई बारिश से गेहूं भीग गया है। इससे उसकी गुणवत्ता खराब होने का अंदेशा है।
विज्ञापन


जमीन गीली होने की वजह से गेहूं कटाई भी रुकी है। खेत सूखने के बाद कटाई का काम शुरू होगा। उधर, खटीमा और बाजपुर में भी बारिश और तेज हवाओं के चलते किसानों की फसल को नुकसान की आशंका बन गई है। वहीं अंधड़ के कारण बाजपुर के बन्नाखेड़ा, गोबरा, बिराहा, चकरपुर और केलाखेड़ा में 11 हजार केवी के 10 पोल और तीन किमी एलटी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

इससे कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता वीके सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोल और लाइन की ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें