ट्रेजरी में नया साफ्टवेयर लांच होने से वेतन वितरण में आ रही दिक्कतें अब दूर हो गई हैं। जिला कोषागार से जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को वेतन जारी किया गया है। सीएमओ कार्यालय के बिल नहीं पहुंचने के कारण वहां के कर्मियों को अभी वेतन नहीं दिया जा सका।
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए कोषागार के अधिकारियों ने दो दिन के भीतर ही साफ्टवेयर दुरुस्त कर वेतन जारी कर दिया। हालांकि अभी सीएमओ के कर्मियों को वेतन जारी नहीं हो सका है।
- जिले के सभी विभागों में कर्मियों को वेतन बांट दिया गया है। सीएमओ कार्यालय के आहरण वितरण अधिकारी द्वारा वेतन संबंधी दस्तावेज नहीं भेजे गए। इस कारण वहां कार्यरत करीब दो सौ कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा सका। वहां से दस्तावेज मिलते ही वेतन जारी कर दिया जाएगा। - महेश चंद्र पांडेय, कोषाधिकारी।