फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चार स्वर्ण समेत आठ पदक जीत रेलवे की टीम बनी चैंपियन

Sun, 18 Jan 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रेलवे के मुक्केबाजों ने चार स्वर्ण समेत आठ पदक हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। अब खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

4-10 जनवरी तक गौतम बुद्धनगर यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में 9वीं एलाइट मैन एंड वुमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे, आर्मी, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल आदि स्थानों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रेलवे मुक्केबाजों के पंच प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़े। इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर रेलवे की टीम ने स्वर्ण समेत आठ पदक प्राप्त करने पर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है।
टीम कोच प्रियंका चौधरी ने बताया कि 48 किग्रा में मंजू रानी ने रजत, 51 किग्रा में ज्योति ने कांस्य, 54 किग्रा में पूनम ने रजत, 57 किग्रा में प्राची ने स्वर्ण, 60 किग्रा में प्रिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं 75 किग्रा में सनामचा चानू ने रजत, 80 किग्रा में अनुपमा ने कांस्य, 80 किग्रा से अधिक में अल्फिया पठान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। इसके अलावा शशि चोपड़ा और लाशू यादव पदक जीतने में कामयाब नहीं हो सकीं। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक हासिल करने वाले मुक्केबाज आगामी एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों को दिल्ली में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें