फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुखवंत आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

Sun, 18 Jan 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा। इसमें सुखवंत सिंह की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ग्राम पैगा निवासी मृतक किसान सुखवंत सिंह के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। संगठन के पदाधिकारियों ने सुखवंत के भाई परविंदर सिंह से पुलिस-प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई पर चर्चा की। इसके बाद सभी पैगा पुलिस चौकी पहुंचे। पदाधिकारियों ने इस दौरान वहां पहुंचे तहसीलदार पंकज चंदोला को सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित मांगपत्र सौंपा।

पदाधिकारियों ने इसमें मांग की है कि सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में दोषियों के खिलाफ सीबीआई जांच कराई जाए। चार करोड़ रुपये की भरपाई के साथ परिवार को सुरक्षा दी जाए। सुखवंत सिंह के बेटे को बालिग होने के बाद सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन




पत्र में कहा गया कि इससे पहले एक घटना देहरादून में भी हो चुकी है। व्यापारी ने करोड़ों की धोखाधड़ी से परेशान होकर सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताकर आत्महत्या की थी। उसकी भी सीबीआई जांच नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।



इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, राष्ट्रीय प्रभारी मुकेश पुंडीर, धर्मेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष रोहित कश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुशाल सैनी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष बिजनौर अंकित कुमार, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर पंकज सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें