फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Tue, 15 Aug 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर रेलवे स्टेशन पर सामान की जांच करती रेलवे पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जीआरपी को फोन पर मऊ, यूपी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली है। इससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसको लेकर रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि जीआरपी लखनऊ कंट्रोल रूम को फोन पर यूपी के मऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है।

जिसकी सुरक्षा के लिए रेलवे पुलिस ने सभी रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा की है। रेलवे स्टेशन से रोज करीब चार दर्जन एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन गुजरती हैं। जिसके मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी के सिपाही रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा बनाए हुए हैं। वह स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों और लावारिस सामान की जांच कर रही हैं।

मीणा ने बताया कि मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर रविवार से लगातार स्टेशन और ट्रेनों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी ट्रेनों में संदिग्धों और लावारिस सामान की जांच की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन या स्टेशन पर लावारिस सामान मिलने पर उसे नहीं छूने और रेलवे पुलिस को सूचना देने के लिए घोषणा की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध या लावारिस सामान नहीं मिला है। जांच लगातार की जा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सिपाहियों को लगाया गया है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें