फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर के बगल में बंद पड़े रेलवे फाटक को खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-74 के फ्लाईओवर के बगल में बंद पड़े रेलवे फाटक को खोलने और रेलवे गोदाम के पास खुले नाले को बंद करने की मांग के लिए रविवार को फ्रेंड्स कॉलोनी, फ्रेंड्स इनक्लेव कॉलोनी और आहूजा कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कॉलोनीवासियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर के नीचे लंबे समय से नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। नशेड़ी आसपास का माहौल खराब कर रहे हैं। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्याओं से कॉलोनीवासियों को निजात दिलाने की मांग की। साथ ही माल गोदाम से लोड होकर निकलने वाले वाहनों से लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे हादसों की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि खुले नाले से संक्रामक बीमारियां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहां केके अरोरा, मनीष विरमानी, एके हंसपाल, जिम्मी ठुकराल, प्रतीक गुप्ता, किशनलाल बजाज, मनोज धिमान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें